रायपुर। पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बिच छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के असर से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में कमी आई है और वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और कमी आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
पांच दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। अनुमान है कि कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बारिश और तापमान में गिरावट के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में भी मौसम ने बदला मिजाज
राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां फिलहाल अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 4, 2026Aaj ka Panchang 4 September 2026: जन्माष्टमी का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Big breakingSeptember 4, 2026Aaj ka Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Big breakingSeptember 3, 2026CG – तीन दिन से लापता युवक की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…
Big breakingSeptember 3, 2026महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……








