दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की लाश कमरे में मिली। आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी की हत्या की गई, फिर आरोपी ने खुद भी फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली नगर पुलिस थाना क्षेत्र के वृन्दानगर कैम्प की है। जी वेंकटरमण मूर्ति 55 वर्ष व उनकी पत्नी जी विद्यामती 52 वर्ष की लाश उनके घर में मिली। महिला का शव कमरे में और वेंकटरमण की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी मृतक के घर के सामने रहने वाले मृतक के छोट भाई जी माधव राव ने पुलिस को दी थी। जी माधव राव की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की जांच कार्रवाई की गई।
मृतिका जी विद्यावति का शव कमरे में पाया गया। वहीं, जी वेंकट रमण मूर्ति की लाश कमरे में नायलाॅन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले में पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को भेज दिया है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक ऑटों ड्राइवर का काम करता था और पति-पत्नी के बीच अक्सर आपसी विवाद होते रहता था। आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी की हत्या की गई, फिर आरोपी ने खुद भी फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। फिलहाल दोनों की मौत किन परिस्थितियों हुई, इसका पता अभी नहीं चला पाया है। पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJune 16, 2026Aaj Ka Panchang16 June 2026: जानिए दिन- मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
NATIONALJune 16, 2026Aaj Ka Rashifal : आज 16 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल
Big breakingJune 15, 2026Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत
Big breakingJune 15, 2026आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें
