तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह खजुरी मेन रोड स्थित वर्मा प्लॉट के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बाहर से बिजली संबंधी काम करने के लिए क्षेत्र में आया था। रविवार को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा
शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत करंट लगने की वजह से हुई होगी। वहीं ग्रामीणों ने शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए गहन जांच की मांग की है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 14, 2026जयपुर हत्याकांड: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी रींगस से गिरफ्तार
NATIONALSeptember 14, 2026Aaj Ka Panchang 14 September 2026: सोमवार का दिन आज, जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि, योग, नक्षत्र और राहुकाल का समय
NATIONALSeptember 13, 2026Aaj ka Rashifal 14 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Big breakingSeptember 13, 2026मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे








