जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जमीन में कब्जा दिलाने के एवज में ग्रामीण से 40,000 रुपए लेने के आरोप में SP ने ये कार्रवाई की है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र के निवासी विकाश देवांगन ने लिखित शिकायत में बताया था कि पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 396 रमेश त्रिपाठी ने जमीन में कब्जा दिलाने का भरोसा दिया था और इस काम के एवज में उनसे 40,000 की रकम ऐंठ ली। प्रधान आरक्षक का पैसे लेते वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे है कि SP से शिकायत करके मुझे लाइन अटैज करा दो।

एसपी की कार्रवाई, भेजा गया रक्षित केंद्र
SP ने शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों और वायरल हो रहे वीडियो को बेहद गंभीरता से लिया, जिसके बाद आदेश जारी करते हुए प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन आदेश के मुताबिक, निलंबन की इस पूरी अवधि के दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की ही पात्रता रहेगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 14, 2026Aaj Ka Panchang 14 September 2026: सोमवार का दिन आज, जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि, योग, नक्षत्र और राहुकाल का समय
NATIONALSeptember 13, 2026Aaj ka Rashifal 14 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Big breakingSeptember 13, 2026मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे
Big breakingSeptember 13, 2026जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय








