रायपुर। बैंकॉक में 31 से 4 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज तोमन कुमार ने 3 गोल्ड मेडल प्राप्त कर भारत सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम विदेश में रौशन किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भारतीय तीरंदगी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका व छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने ने बताया कि तोमन ने पहला गोल्ड शीतला देवी के साथ खेलते हुए मिक्स टीम में हासिल किया उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाडिय़ों को मात दी। दूसरा गोल्ड कंपाउंड पुरुष टीम में उन्होंने चीनी ताइपे को हारते हुए हासिल किया और तीसरा गोल्ड व्यक्तिगत कपाउंड पुरुष वर्ग में हासिल किया। अगर तोमन टॉप 4 में आ गए तो आने वाले समय में उसका तीरंदाजी के ओलंपित में खेलना तय हो जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 25, 2026जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर, राजपुर का सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल
Big breakingJuly 25, 2026मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी, सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
Big breakingJuly 25, 2026धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान, बोले- ‘उन्हें इस्तीफा वापस लेना चाहिए’
Big breakingJuly 25, 2026CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
