कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शारदा विहार स्थित आयुष्मान चिकित्सालय में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब दो में से एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि समय रहते बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा ने पत्नी को प्रसव के लिए शारदा विहार स्थित आयुष्मान चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां उसने 17 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। लंबे इंतजार के बाद घर में दो नन्हे मेहमान आने से पूरा परिवार खुश था।
दोनों बच्चों का वजन भी सामान्य था, लेकिन जन्म के कुछ घंटे बाद ही एक बच्चे के शरीर पर पीलिया के लक्षण दिखने लगे। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को दी।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि हम लोग हैं ना, घबराइए मत। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई, जब स्थिति ज्यादा खराब हुई, तो परिजनों के दबाव में आकर अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को बिलासपुर रेफर किया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों ने आयुष्मान चिकित्सालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के साथ चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। हंगामा की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराकर जांच शुरु कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 5, 2026गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता यादव, CM साय ने दी बधाई
Big breakingSeptember 5, 20265वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को मिली बड़ी राहत, अंतरिम प्रवेश देने की घोषणा, अध्यादेश में होगा संशोधन
Big breakingSeptember 5, 2026झीरम फैसले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, दीपक बैज बोले- ‘आधा-अधूरा न्याय’
Big breakingSeptember 5, 2026CG : गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, छात्राओं को पास कराने के बदले रखी गंदी शर्त, आरोपी गिरफ्तार…








