राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक की पहचान तिलक यदु के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, गिरफ्तार शिक्षक से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी शिक्षक ने कक्षा की कुछ छात्राओं को मैसेज भेजकर परीक्षा में पास करने का झांसा दिया और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मामले में एक आदिवासी छात्रा ने घटना की शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे और शिक्षक को भी थाने बुलाया था। इस दौरान शिक्षक ने सार्वाजनिक रूप से माफी मांगकर मामले में शिकायत नहीं करने की बात छात्रा से कही थी। छात्रा ने आरोपी शिक्षक की नहीं सुनी और घटना की शिकायत दर्ज करवाने को लेकर थाने में अड़ी रही। आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
जानिए छात्रा द्वारा थाने में दी शिकायत
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक तिलक यदु स्कूल में हिंदी व सामाजिक विज्ञान की क्लास लेता है। पिछले कुछ समय से शिक्षक द्वारा कक्षा 9 वीं में पास कराने का झांसा देकर अश्लील मैसेज छात्राओं को भेजता था। इतना ही नहीं शिक्षक ने मैसेज में संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। आरोपी शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना के संबंध में पूछताछ कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा हैं कि घटना में शामिल एक और आरोपी रमीज कुरैशी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 5, 2026CG : गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, छात्राओं को पास कराने के बदले रखी गंदी शर्त, आरोपी गिरफ्तार…
Big breakingSeptember 5, 2026ओरछा, फरसगांव, खडग़वां, सोनहत, डौंडी, डोंगरगांव और धमधा में भी खुलेंगे लोक निर्माण विभाग के उप संभागीय कार्यालय
Big breakingSeptember 5, 2026लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का लोकरंग पर्व, कल से 8 तक मुक्ताकाशी मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक
Big breakingSeptember 5, 2026मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह – वन मंत्री कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित








