Police Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में जिला पुलिस, पुलिस मुख्यालय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट नियुक्त किया गया है। वहीं ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी बनाया गया है। वहीं गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। इससे राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।
देखें आदेश












Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 21, 2026“माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे मंत्री टंक राम वर्मा
Big breakingJuly 21, 2026BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और DSP अधिकारियों को EOW/ACB में मिली जिम्मेदारी
Big breakingJuly 21, 2026CG : साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो मंत्रियों के निजी स्टाफ में नई नियुक्तियां
NATIONALJuly 21, 2026यूक्रेन में मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत; भारत ने रूसी राजनयिक को किया तलब
