चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों तथा 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को कराई जाएगी. ये सभी सीटें विधायकों और सांसदों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं
इन सीटों पर होंगे उपचुनाव
विधानसभा सीटें:
- मदुरंतकम (तमिलनाडु)
- धारापुरम (तमिलनाडु)
- थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
- रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
- नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)
लोकसभा सीट: नौगांव (असम)
उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
- नॉटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
- नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
- मतदान की तिथि: 06 अक्तूबर 2026
- मतगणना की तिथि: 09 अक्तूबर 2026
- चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026
क्यों हो रहे उपचुनाव?
इन सभी 6 सीटों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं. असम की नगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं. इसके अलावा अन्य पांच विधानसभा सीटों पर भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है. तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था. वहीं पश्चिम बंगाल की रेजीनगर से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से CM सुवेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था. इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया.
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 8, 2026CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन विभाग के कामकाज की करेंगे समीक्षा
Big breakingSeptember 8, 2026CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो दिवसीय जन-संवाद, हर वर्ग से लिए जाएंगे सुझाव
Big breakingSeptember 8, 2026तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह…
Big breakingSeptember 8, 2026निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….






