रायपुर।दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरलम में दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की एंट्री नहीं हुई है लेकिन राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिनभर तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही हल्की बारिश होने लगती है। वहीं कहा जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ में अगले 4 से 5 दिनों में मानसून की दस्तक मिलने की संभावना है।
वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों में बस्तर क्षेत्र में मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके संकेत छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहले ही दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, झारखंड से तेलंगाना तक सक्रिय द्रोणिका प्रणाली का असर राज्य में बारिश के लिए जिम्मेदार है। हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश चंद्रपुर में रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और निर्देशों का पालन करें और संभावित आपदा से बचाव के लिए तैयार रहें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 11, 2026रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी
Big breakingSeptember 11, 2026CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
Big breakingSeptember 11, 2026ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!
Big breakingSeptember 11, 2026मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई








