रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने कहर मचा दिया। कैलाशपुरी रोड पर लगभग रात 8:30 बजे सीजी 04 पी आर 8866 नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी एक दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के समय दुकान में मौजूद दुकानदार और उसका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन दुकान का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना पाते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। भीड़ ने कार में मौजूद ड्राइवर को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने कथित रूप से उसकी पिटाई भी कर दी। घर में मौजूद लोग दहशत में थे और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित हुई थी और ड्राइवर नशे में नहीं था। जिस दुकान में कार घुसी, उसके पीछे ही मकान है, जहां बबलू पठान का परिवार रहता है। कार के अचानक फिसलने और दुकान में जा घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार और पड़ोसियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और कार को जब्त कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 17, 2026CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार
Big breakingAugust 17, 2026नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार
Big breakingAugust 17, 2026पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Big breakingAugust 17, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र
