बिलासपुर।12 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट रजिस्ट्री में कार्यरत 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी कर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों की सूची जारी की है। पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में स्टाफ कार चालक रिकॉर्ड आपूर्तिकर्ता, रिकॉर्ड आपूर्तिकर्ता,चपरासी व स्टाफ कार चालकों के नाम हैं।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है, छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट रजिस्ट्री के श्रेणी-IV कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स के स्तर-4 में कनिष्ठ न्यायिक सहायक के पद पर, इस उच्च न्यायालय के कर्मचारियों और अन्य श्रेणी-IV कर्मचारियों के सापेक्ष 1:3 के अनुपात में, कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए पदोन्नत किया जाता है, जिस तिथि से वे उक्त पद पर अपने कर्तव्यों का कार्यभार ग्रहण करते हैं।

हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश में किरण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, लक्ष्मण यादव, चंद्र शेखर पांडेय, ईश्वर चंद्र यादव, राज कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास, कविता पटेल, संजय कुमार, बबली श्रीवास, अमित कुमार, सनत कुमार वस्त्रकार, ज्ञान सागर साहू, प्रवीण कुमार, अन्नपूर्णा ध्रुव, मनोज कुमार साहू, संजीव कुमार सिंह, कन्हैया लाल, हीरामुनि केरकेट्टा, दुर्गेश कुमार साहू, सीमा वर्मा, चमन गल्ले, सत्यमणि कुशवाह को पदोन्नति दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 29, 2026सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय
Big breakingAugust 29, 2026लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका
Big breakingAugust 29, 2026CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा
Big breakingAugust 29, 2026मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….








