रामानुजगंज।छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ओरसा घाटी में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा झारखंड के लातेहार जिले में हुआ है। बस में सवार सभी यात्री पिपरसोत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड जा रहे थे। तभी घाटी क्षेत्र में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 16, 2026Aaj ka Panchang 16 August 2026: सावन विनायक चतुर्थी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग
NATIONALAugust 16, 2026Aaj ka Rashifal 16 August 2026: मिथुन राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल
Big breakingAugust 15, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
Big breakingAugust 15, 2026इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण
