बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां क्रिकेट खेलकर लौट रहे 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 की मौत हो गई है और 4 युवकों को किसी तरह से बचाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
तालाब में गिरी 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलकर लौट रहे 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई और 4 युवकों को किसी तरह से बचाया गया। हादसे में घायल 4 युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है।
3 युवकों की डूबकर मौके पर ही हुई मौत
बताया जा रहा है कि 7 युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर क्रिकेट खेलने कालीपुर गए थे। शनिवार रात जब वे जगदलपुर लौट रहे थे, तो स्कॉर्पियो बेकाबू होकर कालीपुर स्थित तालाब में जा गिरी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और फिर किसी तरह स्कॉर्पियो का कांच तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 3 युवकों की मौत हो चुकी थी।
4 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी
वहीं 4 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान मनीष नेवर, शेखर और भावेश नागे के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई होगी और तालाब में गिर गई होगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 16, 2026Aaj ka Panchang 16 August 2026: सावन विनायक चतुर्थी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग
NATIONALAugust 16, 2026Aaj ka Rashifal 16 August 2026: मिथुन राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल
Big breakingAugust 15, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
Big breakingAugust 15, 2026इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण
