रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश के अनुसार किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उनके कार्यभार ग्रहण की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के अंतर्गत आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद को संवर्गीय पद घोषित किया गया है।
वहीं अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अतिरिक्त आकाश छिकारा (भा.प्र.से. 2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला– बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 8, 2026अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल, जानें क्या है पूरा मामला
Big breakingAugust 8, 20269 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम
Big breakingAugust 8, 2026आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन
Big breakingAugust 8, 2026एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
