00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख, नारायणा में 50 मरीजों का हो रहा नि:शुल्क ऑपरेशन सराहनीय – साव
रायपुर। नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्पाइन एवं आर्थोपेडिक सर्जरी कैंप 2.0 का शुभारंभ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस हॉस्पिटल का शुभारंभ किया और आज उन्होंने जरुरत 50 से अधिक मरीजों के होने वाले नि:शुल्क ऑपरेशन का शुभारंभ कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विज्ञान इतना तेजी से विकास कर रहा है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन भी आसानी से होने लगा है।

अच्छा लगता है जब स्वास्थ्य सुविधा का छत्तीसगढ़ में इतना तेजी से विकास हो रहा है और निश्चित रुप से इन 15 सालों में इस हॉस्पिटल ने बहुत से ऐसे काम किए है जो सराहनीय है। जब छत्तीसढ़ बना था उस समय इतना स्वास्थ्य सुविधा नहीं थी लेकिन इन 26 सालों में छत्तीसगढ़ ने इतना विकास कर लिया है कि जगह-जगह पर हॉस्पिटल खुल गए है खासकर दूरस्त अंचलों में जहां अस्पतलों की बहुत जरुरत थी। नारायणा हॉस्पिटल के द्वारा इससे पहले बीजापुर से मनेंद्रगढ़ तक के दूरुस्त अंचलों में पहुंचकर वहां के गरीब मरीजों रोबोटिक स्पाइन सर्जरी व स्कोलियोसिस कर चुके है और आज यहां लगने वाला शिविर यह बताता है कि हॉस्पिटल गरीब मरीजों के इलाज करने में इतना गंभीर है कि वे इस सर्जरी को नि:शुल्क कर रहे है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हॉस्पिटल के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की यह सराहनीय पहल है। कैंप के माध्यम से रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, बच्चों में हड्डियों से संबंधित जन्मजात विकृतियों सहित विभिन्न सर्जरी नि:शुल्क की जाएंगी। इस पहल के तहत 50 मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी के साथ दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिए 8 से 10 लाख रुपये लग जाते है और इतना बड़ी रकम का इंतजाम करने में गरीब मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है लेकिन नारायणा में 50 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन करने ही यह पहल सराहनीय है। इस दौरान मरीज व उनके परिजनों को फल वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, जगदलपुर के महापौर संजय पांडे, एक दैनिक अखबार के मुख्य संपादक, नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका, मेडिकल डायरेक्टर डॉ मेघा खेमका, मुंबई के सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ विशाल कुंदनानी के साथ देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं हॉस्पिटल के स्टॉफ उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
