धमतरी। धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुहाननाला में मतांतरित बुजुर्ग महिला के दफनाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। मौत के 11 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना और गांव में प्रदर्शन किया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गुहाननाला निवासी 70 वर्षीय तितरो बाई की 3 फरवरी को मौत हो गई थी। परिजनों ने ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए गुपचुप तरीके से गांव के एक स्थान पर शव को दफना दिया। मृत महिला और उसका परिवार पिछले सात-आठ वर्षों से मतांतरित बताया जा रहा है और ग्रामीणों के अनुसार वे आदिवासी समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक नियमों का पालन नहीं करते थे।
जब ग्रामीणों को दफनाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों की भीड़ दुगली थाना पहुंची और शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग करते हुए आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद 14 फरवरी को ग्रामीणों ने पहले थाना परिसर में और फिर गांव में जमकर प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए।
शनिवार देर रात तक ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार समझाइश देते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि मतांतरित परिवार को कई बार समाज में पुनः शामिल होने के लिए समझाया गया, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इसी कारण गांव में असंतोष और गहराता गया।
प्रशासन का कहना है कि मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 6, 2026Aaj Ka Panchang 06 July 2026: आज रवि योग के साथ रहेगा भद्रा और पंचक का साया, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
NATIONALJuly 6, 2026Aaj Ka Rashifal : आज 6 जुलाई को किन जातकों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल
Big breakingJuly 5, 2026करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Big breakingJuly 5, 2026भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
