कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसके भाई ने उसे देख लिया और उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानिए क्या है पूरा मामला
कटओथ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसे उसके भाई ने देख लिया। फिर क्या था गर्लफ्रेंड के भाई ने उसके उपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी, जिसके बाद युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक कनकी गांव का रहने वाला है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड ने कटओथ गांव में मेला देखने के बहाने अपने घर में बुलाया था। युवक जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, उतने में ही लड़की का भाई भी वहां पहुंच आया और उसने युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे युवक ने तालाब में कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
इसके बाद युवक को तालाब से बाहर निकालकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने भी लड़की के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसने युवक पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 1, 2026Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग
Big breakingJuly 31, 2026CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिणी जिलों में बरसेंगे बादल
Big breakingJuly 31, 2026PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
Big breakingJuly 31, 2026BREAKING : गंगरेल से छोड़ा जाएगा 20 हजार क्यूसेक पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट..!
