बीजापुर। जिले के दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि IED नक्सलियों ने लगाया था। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। जंगल क्षेत्र में पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया था।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 10, 2026जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Big breakingJuly 10, 2026सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
Big breakingJuly 10, 2026उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी
Big breakingJuly 10, 2026स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा
