रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है। इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान खोला ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक बजट के मूल आधार स्तंभ S-समावेशी विकास A-अधोसंरचना N-निवेश K-कुशल मानव संसाधन A-अंत्योदय L-लाइवलीहुड P-पॉलिसी से परिणाम तक
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 8, 2026प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माह भर चलेगा सेवा संकल्प अभियान – शर्मा
Big breakingSeptember 8, 2026शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री साय
Big breakingSeptember 8, 2026छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
Big breakingSeptember 8, 2026राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय








