रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।को बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान । 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान रायपुर में खाद लैब का निर्माण कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 9, 2026भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..v
Big breakingSeptember 9, 2026कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….
Big breakingSeptember 9, 2026बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….
Big breakingSeptember 9, 2026आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा








