रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।को बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान । 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान रायपुर में खाद लैब का निर्माण कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 16, 2026Rath Yatra 2026: आज भक्तों के बीच आएंगे भगवान जगन्नाथ, दर्शन के लिए उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु
Big breakingJuly 16, 2026छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेन डेका
Big breakingJuly 16, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
Big breakingJuly 16, 2026डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
