कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। में दीवार गिरने से 2 साल के मासूम की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दीवार के पास से लोग गुजर रहे थे और कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे। अचानक बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से स्थानीय निवासी दो वर्षीय धनेश कर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मोहल्लेवासियों ने मलबे से बाहर निकाला। घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक ऑटो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए।
आक्रोशित बस्तीवासियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन चालक जान बचाकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 2, 2026शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार
Big breakingSeptember 2, 2026संस्कृत सप्ताह का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
Big breakingSeptember 2, 2026क्रेडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात
Big breakingSeptember 2, 2026राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात








