रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhApril 16, 2026CM साय आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
ChhattisgarhApril 16, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई
ChhattisgarhApril 16, 2026संसद विशेष सत्र में 3 बड़े बिल पेश, महिला आरक्षण से लेकर सीट बढ़ोतरी तक—आज तय होगी राजनीतिक दिशा…
NATIONALApril 16, 202616 अप्रैल 2026 Panchang: आज है वैशाख माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
