महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड ‘बड़ा दोस्त’ वाहन क्रमांक MP15ZL4455 को रोका। जांच के दौरान पुराने घरेलू सामान के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 02 क्विंटल 74 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, नगदी राशि और दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 44 लाख 12 हजार 120 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
मामले में मध्यप्रदेश के सागर जिले निवासी रोशन यादव को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 19, 2026मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
Big breakingJuly 19, 2026mausam upadate: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल
Big breakingJuly 19, 2026जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने की अपील
ChhattisgarhJuly 19, 2026जन्मदिन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लगाया हरियाली का संकल्प, मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ बड़ा वृक्षारोपण अभियान
