बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महज एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों ने एक ही फंदे पर झूलते मिला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी अपना सामान लेकर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जाने पूरा मामला ?
गतौरी की रहने वाली पूर्णिमा से प्रकाश यादव की शादी तकरीबन एक साल पहले हुई थी। चिंगराजपारा से लगे कदमपारा में किराए के मकान में रहते थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था। पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। रविवार रात भी दंपती का इसी बात पर विवाद हो गया दोनों अलग रहने के लिए राजी भी हो गए, जिसके बाद सामान भी पैक कर लिया। सामान पैक कर दंपती बाहर निकले। फिर सड़क किनारे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली।
फंदे पर शव लटकता देख लोगों ने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपाल को लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलते ही प्रकाश के पिता दिलहरण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा था। मामले में दिलहरण यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
सरकंडा पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 4, 2026आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले, सुशासन तिहार में जिले को मिली बड़ी सौगात
ChhattisgarhJune 4, 2026साय सरकार की बड़ी राहत: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री में 70 प्रतिशत भारी वृद्धि
Big breakingJune 4, 2026CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट
NATIONALJune 4, 2026Hindi Panchang 4 June 2026: आज घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें थोड़ी सी पीली सरसों, नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से मिलेगी मुक्ति
