रायपुर: मनेंद्रगढ़ में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 11 विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनकी कुल लागत लगभग दो करोड़ सात लाख रुपए है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर कृतसंकल्पित हैं और उनके विशेष प्रयासों से मनेंद्रगढ़ को इन विकास कार्यों की सौगात मिली है।
इन कार्यों में एमसीबी जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत मुसरा के ग्राम धुमाडांड तेन्दुनाला में पुलिया निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के सिद्धबाबा मंदिर घाट के एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के गुरुद्वारा चौक में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ हजारी चौक में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के रेलवे स्टेशन में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
इसी प्रकार एमसीबी जिले नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत खेडिया टाकिज के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाइट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ पी. डब्लू ऑफिस के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के खाटू श्याम मंदिर के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के विवेकानंद कॉलेज के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं त्तिडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर निगम चिरमिरी अंतर्गत पहाड़ शिव मंदिर हिरागीर दफाई में एसी/डीसी हाई मास्ट लाइंट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर निगम चिरमिरी के सिद्धबाबा गुफा पोड़ी में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 12 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhApril 17, 2026चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
ChhattisgarhApril 17, 2026BABU KHEMANI ARREST : IPL सट्टा किंग बाबू खेमानी गिरफ्तार
ChhattisgarhApril 17, 2026छत्तीसगढ़ के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह की इंटरनेशनल अचीवमेंट, NSA अजीत डोभाल और PMO ने सराहा
ChhattisgarhApril 17, 2026CG Crime: जंगल में मिली सड़ी गली लाश, मचा हड़कंप…
