जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान आकाश चौधरी के पानी में डूबने की खबर है। कोलाब नदी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक है, जिसकी चपेट में आकर जवान लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गई है। रविवार दोपहर से जवान की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन आज सोमवार को भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। कोटपाड़ पुलिस ने इस मामले में साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार एनएमडीसी में पदस्थ सीआईएसएफ के पांच जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। वहां खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी वह डूब गया। जब आकाश अपने साथियों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथियों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोटपाड़ पुलिस को सूचित किया गया।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट….!!
Big breakingAugust 20, 2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Big breakingAugust 20, 2026रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – पारवानी
