रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए उनका संपर्क नंबर भी जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 तथा फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क किया जा सकता है।

Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 26, 2026आज का पंचांग 26 अप्रैल 2026: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, जानें रविवार का मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राहुकाल
NATIONALApril 26, 202626 April 2026 Ka Rashifal: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत,यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
Big breakingApril 25, 202613 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा ऐसा मुक्का, हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Big breakingApril 25, 2026मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट, सफल यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत
