रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए उनका संपर्क नंबर भी जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 तथा फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क किया जा सकता है।

Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 25, 202613 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा ऐसा मुक्का, हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Big breakingApril 25, 2026मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट, सफल यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत
ChhattisgarhApril 25, 2026राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से फायदा : ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
Big breakingApril 25, 2026अबूझमाड़ की पारुल को मिली नई जि़ंदगी : प्रोजेक्ट धड़कन बनी नन्ही धड़कनों का सहारा
