रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनी, जब साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय आयोजन की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर के साथ बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 2500 खिलाड़ी 9 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में इस ऐतिहासिक खेल आयोजन का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ शुरू किया गया है, जिसके तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही रायपुर और बिलासपुर में रेजिडेंशियल अकादमियां संचालित हो रही हैं और कई स्थानों पर इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और यह देश में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा।
इस आयोजन को जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव से जोड़ते हुए देशभर के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खेल प्रेमी इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी बने।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMarch 26, 2026होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का खतरा बरकरार…
ChhattisgarhMarch 26, 2026CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी
ChhattisgarhMarch 26, 2026रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में
ChhattisgarhMarch 26, 2026CG BREAKING : ED ने दुबई में 1700 करोड़ की संपत्ति की जब्त
