रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार,घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर बैठी नाबालिग बालिका कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां बालिका रोते हुए मिली। बालिका ने परिजनों को बताया कि युवक उसे अपने कमरे में ले गया था और उसके साथ गंदा काम किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 11, 2026कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी
Big breakingJune 11, 2026किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप
Big breakingJune 11, 2026CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Big breakingJune 11, 2026ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का समापन
