गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे पुलिसिंग में नई ऊर्जा और निष्पक्षता लाई जा सके। आदेश के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों की एक ही स्थान पर तैनाती तीन वर्ष या उससे अधिक समय से थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है।
जारी सूची में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 67 पुलिसकर्मी शामिल हैं, वहीं आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को भी बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करें।
इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन इसे रणनीतिक रूप से भी अहम कदम बताया जा रहा है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से बनने वाले स्थानीय समीकरणों को खत्म करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इससे न केवल कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा।
तबादला सूची नीचे देखे



Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 27, 2026बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…
NATIONALJune 27, 2026राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार
Big breakingJune 27, 2026CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा
Big breakingJune 27, 2026छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
