रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में अब सबसे बड़ा झटका लगा है। ED ने इस केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से जुड़े करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि ये कार्रवाई सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुबई तक पहुंच गई। बुर्ज खलीफा में मौजूद फ्लैट्स, लग्जरी विला और महंगे घर भी ED ने कुर्क कर दिए हैं।
जांच एजेंसी के मुताबिक ये सारी संपत्तियां चंद्राकर, उसकी कंपनियों और करीबी लोगों के नाम पर थीं। इससे पहले भी इस केस में बड़े नेताओं और अफसरों के नाम सामने आने की बात कही जा चुकी है।
महादेव ऐप के जरिए बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का नेटवर्क चल रहा था, जिसका पैसा विदेशों में लगाया गया। अब भारत सरकार दोनों मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को वापस लाने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल ED की इस कार्रवाई से साफ है कि जांच अब इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच चुकी है और आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Big breakingJune 26, 2026CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24 लाख कैश और नक्सलियो का डंप हथियार जब्त
Big breakingJune 26, 2026CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
Big breakingJune 26, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’
