बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मालदा टाउन – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। रेलवे से समर स्पेशल ट्रेन के लिए तिथि तय कर दी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR ने गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय है। यह विशेष ट्रेन 03-03 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी।
देखें स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन समर स्पेशल 19 अप्रैल 2026, 20. अप्रैल 2026 एवं 26 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 00:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया 03:00/03:05, डोंगरगढ़ 05:13/05:15, राजनांदगांव 05:45/05:47, दुर्ग 06:30/06:35, रायपुर 07:50/07:55, बिलासपुर 10:15/10:25, रायगढ़ 12:40/12:42, झारसुगुड़ा 14:15/14:17, राउरकेला 15:40/15:45, चक्रधरपुर 17:55/17:57, टाटानगर जंक्शन 19:05/19:10, खड़गपुर जंक्शन 21:20/21:25, आन्दुल 23:10/23:15, डानकुनी 00:23/00:25, बर्धमान जंक्शन 01:17/01:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 02:35/02:37, रांपुरहाट जंक्शन 03:25/03:30, एवं न्यू फरक्का जंक्शन 06:33/06:35 होते हुए 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
ये है वापसी का शेड्यूल
वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल 20।अप्रैल 2026, 21.अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल .2026 को मालदा टाउन से 12:55 बजे प्रस्थान कर न्यू फरक्का जंक्शन 13:27/13:29, रंपुरहाट 15:15/15:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 16:08/16:10, बर्धमान जंक्शन 17:11/17:14, डानकुनी 18:30/18:32, आन्दुल 21:08/21:13, खड़गपुर 22:40/22:45, टाटानगर जंक्शन 00:55/01:00, चक्रधरपुर 01:58/02:00, राउरकेला 03:30/03:35, झारसुगुड़ा 05:10/05:12, रायगढ़ 06:20/06:22, बिलासपुर 09:20/09:30, रायपुर 11:05/11:10, दुर्ग 12:10/12:15, राजनांदगांव 12:36/12:38, डोंगरगढ़ 13:05/13:07 एवं गोंदिया 14:10/14:15 होते हुए 17:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।
20 ICF कोच की मिलेगी सुविधा
दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 2, सामान्य – 4, शयनयान -10, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 4 सहित कुल 20 ICF कोच से संचालित होगी। स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 13, 2026नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बोले पीएम मोदी : सामाजिक न्याय सिर्फ नारा नहीं रहेगा
NATIONALApril 13, 2026बंगाल की जनता ने दीदी को टाटा-बाय-बाय कहने का निर्णय ले लिया : अमित शाह
ChhattisgarhApril 13, 2026छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से होगा शुरू, देनी होगी ये जानकारी
Big breakingApril 13, 2026रिश्ते शर्मसार; नाना ने 3 साल की मासूम के साथ किया घिनौना काम, सच्चाई जान कांप जाएगी रूह
