दंतेवाड़ा। जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना आज तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र जब सुबह बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे पर लटका हुआ देखा।
इसके बाद तत्काल हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी गई। अधीक्षक ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और जांच का दायरा
बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। छात्र द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल स्टाफ, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 5, 2026बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, जन-जीवन प्रभावित
Big breakingSeptember 5, 2026ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ी पार्टी…
Big breakingSeptember 5, 2026नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी…..
Big breakingSeptember 5, 2026भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय








