भूटान से लौटते ही LNJP हॉस्पिटल पहुंचे PM मोदी, घायलों को दिया इस बात का आश्वासन….

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी भूटान की दो दिवसीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद, दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए LNJP अस्पताल का पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  इस दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को पीड़ितों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस हमले को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।