13 नवंबर को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Spread the love

नई दिल्ली: दिवाली के बाद अब देश के कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी हैं। कई हिस्सों में रात तो रात अब दिन में भी ठंड का एहसास लगने लगे है। शाम होते ही लोग गर्म कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई हिस्सों में 13 नवंबर को बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में अब भी बारिश और आंधी का दौर जारी है, जिसमें तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम की हलचल बनी हुई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट जारी है। मध्य महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण हरियाणा में रात का तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

Author Profile

News Today India