रायपुर : भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, त्वरित और सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित ‘रेलवन’ ऐप (RailOne App) यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए इस एकीकृत मोबाइल ऐप को देशभर में करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं और इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
RailOne App की प्रमुख विशेषताएं और लाभ
-
- इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। साथ ही टिकट रद्द करने और रिफंड की प्रक्रिया भी सरल एवं त्वरित है।
- यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय, प्लेटफॉर्म नंबर तथा कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां रियल टाइम में उपलब्ध होती हैं।
- रेलवन ऐप सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
- रेलवे के अनुसार, रेलवन ऐप भारतीय रेल की सभी डिजिटल सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं मिल रही हैं। रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है कि अधिक से अधिक यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा सके।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhJuly 25, 2026रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा: RailOne App से टिकट बुकिंग से लेकर कई सेवाएं आसान, अनारक्षित टिकट पर मिलेगी 3% तक की बचत
ChhattisgarhJuly 25, 2026छत्तीसगढ़ के 145 नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ा बदलाव! INC की जगह बनेगा नेशनल नर्सिंग कमीशन
ChhattisgarhJuly 25, 2026CG State Butterfly: छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली, 31 अगस्त तक आम लोग कर सकेंगे वोटिंग
Big breakingJuly 25, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन भारी बारिश के आसार; रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट
