रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा होने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ये पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम मौहापाली एक युवक अधजली हालत में खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ग्रामीणों ने युवक को देखा, उस वक्त उसकी सांसे चल रही थी।
आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान नंदू पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली में अपने मामा के घर आया हुआ था। जहां उसके साथ मारपीट और फिर जिंदा जलाने की घटना घटित हुई।
सूत्रों के मुताबिक हत्या की ये वारदात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि युवक को आरोपियों ने पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया। जिसमें उसकी मौत नहीं होने से उसे बेहोशी की हालत में ही उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया। फिलहाल हत्या की इस वारदात में किसकी संलिप्तता है और किन वजहों से युवक की बेरहमी से हत्या की गयी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMay 24, 2026Aaj Ka Panchang 24 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
NATIONALMay 24, 2026Aaj Ka Rashifal 24 May: आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, जाने अपना राशिफल
Big breakingMay 23, 2026छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक
Big breakingMay 23, 2026कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, पैसों का लेन-देन और पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
