Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: आज 12 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी तिथि के दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. वैधृति और विषकम्भ योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही विष्टी, बव और बालव करण रहने वाला है. आज दिन भर नक्षत्र, करण और योग इस प्रकार रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 12 मई 2026, दिन मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ आपके लाभ के योग बनेंगे. आज सामाजिक सम्मान भी आपको मिलेगा.
वृषभ राशि
आप अपने दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें. आज विशेष लाभ होने की संभावना है समझदारी से आप विचार कर कार्य करें. परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे. संतान की उन्नति होगी.
मिथुन राशि
परिवार के रीती रिवाजों को पूरा करने मे आपका समय व्यतीत होगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान आज पूर्णतय संभव है. लंबे समय से रुका धन भी आपको मिलेगा. धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी. वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क राशि
साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से आप परेशान रहेंगे. आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा. आपका विदेश जाने का मन बनेगा, जो बहुत जल्द पूरा होगा. आपको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा.
सिंह राशि
आज आप अपने व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें. आज कानूनी विवाद होने की संभावना है. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे. धन प्राप्ति के योग बनेंगे तथा वाहन सुख संभव है.
कन्या राशि
आज आपसी विवाद से मन उदास रहेगा. कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. परिवारजनों की तरक्की होगी. परिवार में आप का महत्व बढ़ेगा. आर्थिक लाभ संभव है. विद्यार्थी परेशान रहेंगे.
तुला राशि
आपकी व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी. कर्ज की पूर्णता होगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें अन्यथा वाद विवाद में फंस सकता है. रोजगार में पदोन्नति के योग हैं.
वृश्चिक राशि
किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें. कानूनी काम पक्ष में होंगे. प्रतिस्पर्धा से यश और सफलता मिलेगी. संतान से मदद प्राप्त होगी. आज आप प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं.
धनु राशि
अपनी सेहत का आप ध्यान रखें. परिवार में सोहार्द का वातावरण रहेगा. अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें.
मकर राशि
कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें. कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे. वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें. आप व्यसनों से दूर रहें.
कुंभ राशि
निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा. कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते है. आज आपकी धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
मीन राशि
आज कोई भी काम बिना सोचे काम न करें. आज रिश्तेदारों से विवाद संभव है. व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा. व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी. आपका आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा.
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 11, 2026मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े भवनों का किया उद्घाटन
Big breakingAugust 11, 2026हरेली पर विष्णु सरकार का किसानों पर फोकस, समर्थन मूल्य पर 141.05 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
Big breakingAugust 11, 2026निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक
Big breakingAugust 11, 2026BREAKING : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, नगरीय निकायों में अब ‘पति-पुत्र, भाई, बहन’ नहीं संभाल सकेंगे महिला जनप्रतिनिधियों का काम, लगाई गई रोक
