भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के स्पंज आयरन प्लांट सिसकॉल में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक कर्मचारी की मेटल लिफ्टिंग के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लेखराम कौशल के रूप में हुई, जो प्लांट में फ़ीटर के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखराम कौशल (34 वर्षीय) सुबद 6:30 के आस-पास हादसे का शिकार हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेन से लोहे का सामान हटाते वक्त लेखराम अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसके बाद भारी जॉब गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन से उचित मुआवजे, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था और परिवार के एक सदस्य के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। प्लांट प्रबंधन ने परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और अन्य मांगों को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया है।
हालांकि, कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट में कर्मचारियों की कमी के कारण वर्कलोड बढ़ा हुआ है, जिससे ऐसे हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है
प्लांट प्रबंधन और अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और हादसे की जांच भी की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 6, 2026मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
Big breakingMay 6, 2026नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा
Big breakingMay 6, 2026सुशासन तिहार : कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल
Big breakingMay 6, 2026रविशंकर सागर बाँध गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत
