बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्ठी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के तालाब में नहाने गई एक युवती और उसकी मां के साथ न केवल छेड़खानी की गई, बल्कि आरोपियों ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। मुख्य आरोपी रज्जन खान ने नहाते समय युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
जब पीड़िता और उसकी मां ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज की और सरेआम अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी रज्जन खान अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया है।
पीड़िता की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए सकरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और घर में घुसकर धमकाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 29, 2026सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय
Big breakingAugust 29, 2026लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका
Big breakingAugust 29, 2026CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा
Big breakingAugust 29, 2026मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….








