Bank Holidays 2026: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियां, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

नई दिल्ली। June Bank Holidays 2026: मई का महीना अब खत्म होने जा रहा है और नए महीने जून की शुरुआत होने वाली है। वहीं हर महीने आरबीआई के द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट तैयार की जाती है। ऐसे में जून महीने में बैंक की छुट्टियों को लेकर लिस्ट तैयार हो चुकी है। बताया गया कि, मई के मुकाबले इस बार जून में छुट्टियां कम हैं। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए आपको पहले ही चेक कर लेना चाहिए कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं ताकि आपका समय और चक्कर बेकार न जाए। तो चलिए जानते हैं जून में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

तारीखदिनअवकाश
7 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाश
13 जूनदूसरा शनिवारबैंक बंद
14 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाश
15 जूनसोमवारYMA Day / राजा संक्रांति (कुछ राज्यों में)
21 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाश
25 जूनगुरुवारमोहर्रम (कुछ राज्यों में)
26 जूनशुक्रवारमुहर्रम / आशूरा (कई राज्यों में)
27 जूनचौथा शनिवारबैंक बंद
28 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाश
29 जूनसोमवारसंत गुरु कबीर जयंती (कुछ राज्यों में)
30 जूनमंगलवाररेमा नी (मिजोरम)

June Bank Holidays 2026: बता दें कि, इस लिस्ट में साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती से जुड़ी छुट्टियां भी शामिल हैं। वहीं बंद के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंक‍िंग सर्व‍िस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक बंद रहने के दौरान भी आप एटीएम (ATM), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन सुविधाएं चालू रहेंगी।