इंदौर : मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। जहां इंदौर दौरे के दौरान एक शराबी अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के बीच घुस गया और हुड़दंग मचाने लगा। घटना मरीमाता चौराहा स्थित विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस के सामने की है। जहां एक शराबी व्यक्ति दौड़ता हुआ सीएम के काफिले के सामने आ गया। इससे पहले कि शराबी कोई गलती करता सुरक्षकर्मियों ने तुरंत उसे वहां से हटा दिया और सीएम का काफिला रवाना हुआ।
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इलाके में गंदा पानी पीने से डायरिया फैला हुआ है। अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 1400 लोग बीमार हुए हैं जिसमें से 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
जांच में पाइपलाइन लीकेज का खुलासा, मौतों के आंकड़ों पर सवाल
प्रशासन की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीने के पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह त्रासदी हुई है। लीकेज वाली जगह के ऊपर शौचालय बना हुआ था, संभवत उसी का पानी सप्लाई लाइन में मिल गया। इसी वजह से पूरे इलाके में तेजी से संक्रमण फैला।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 12, 2026बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
Big breakingJuly 12, 2026कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम
Big breakingJuly 12, 2026शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
ChhattisgarhJuly 12, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
