बिलासपुर। Bird Flu In Bilaspur : जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है, जिसके तहत संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर के मार्गदर्शन में गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (RRT) ने अब तक कुल 22,808 पक्षियों, 25,896 अंडों और लगभग 79 क्विंटल पक्षी दाने का वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत सफलतापूर्वक नष्टीकरण किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे चालू रहने वाला एक समर्पित ‘बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 07752-251000 जारी किया गया है। विभाग द्वारा मुर्गी फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संक्रमित क्षेत्रों में आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण लागू कर दिया गया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी मृत पक्षी की सूचना तत्काल विभाग को दें और घबराने के बजाय सावधानी बरतें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाकर इस वायरस के प्रसार को पूरी तरह रोका जा सके।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 11, 2026Aaj ka Panchang 11 August 2026: सावन शिवरात्रि आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग
NATIONALAugust 11, 2026Aaj ka Rashifal 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल
Big breakingAugust 10, 2026CG NEWS : डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल शाम 6 बजे तक का मौका
Big breakingAugust 10, 2026दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, लोक संस्कृति ने बांधा समां
