लखनऊ। राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां सगाई के महज चार दिन बाद 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की उसके ही बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले रबर पाइप से युवती का गला घोंटा, फिर सीमेंट की ईंट से सिर कुचलकर शव को जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रेम कुमार मांझी लखनऊ में डिलीवरी बॉय का काम करता है और पिछले 7 से 8 वर्षों से शिवानी के साथ रिश्ते में था। आरोपी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से शिवानी अपने ऑफिस के सहकर्मी मनीष के करीब आ गई थी। मोबाइल में दोनों की तस्वीरें देखने के बाद वह लगातार गुस्से में रहने लगा था। इसी शक और जलन में उसने हत्या की खौफनाक साजिश रची।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आरोपी शिवानी को बाइक पर बैठाकर उतरेटिया रेलवे लाइन के पास जंगल की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने वाटर लेवलिंग में इस्तेमाल होने वाले रबर पाइप से युवती का गला घोंट दिया। जब इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पास में पड़ी सीमेंट की ईंट उठाकर शिवानी का सिर कुचल दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की।
शिवानी एल्डिको उद्यान के रक्षा खंड इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी मां घरों में काम करती हैं जबकि पिता शटरिंग मजदूर हैं। शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी में चैनल पार्टनर के तौर पर काम कर रही थी। परिवार के मुताबिक 14 मई को उसकी सगाई प्रकाश नाम के युवक से हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।
रविवार को ऑफिस जाने की बात कहकर निकली शिवानी रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार परेशान हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। तस्वीर देखकर मां ने शव की पहचान शिवानी के रूप में की, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें जांच में लगाई गईं। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ और सबूतों के आधार पर प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 21, 2026IFS Transfer: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
ChhattisgarhAugust 21, 2026सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, जांच में सहयोग करने की कही बात…
Big breakingAugust 21, 2026खस से बनी अनोखी राखियां, पानी की बूंद पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू, बहनों के प्यार से महकेगी भाइयों की कलाई : वन मंत्री केदार कश्यप
Big breakingAugust 21, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
