बलौदाबाजार। जिले में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने 1 लाख रुपये की मांगी गयी रिश्वत की पहली किस्त 25000 रुपये लेते हुए एसडीओ को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जनपद पंचायत के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने उप सरपंच से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि 1 लाख रुपये की मांग के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त देने के लिए उप सरपंच एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक किसी कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में यह राशि मांगी गई थी।
उप सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। आज जैसे ही एसडीओ को पीड़ित पक्ष ने राशि सौंपी। एसीबी की टीम ने दबिश देकर एसडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल, एसीबी की टीम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 6, 2026प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन
Big breakingApril 6, 2026ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड़ करें एडमिट कार्ड……
Big breakingApril 6, 2026छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन…..
Big breakingApril 6, 2026महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….
