रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध रूप से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं। सोमवार को दोनों नेताओं ने विधानसभा पहुंचकर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रमाण पत्र लेने के बाद दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और गले मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी के बाद दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुनी गईं। दोनों सांसदों ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य और जनता के हितों को राज्यसभा में मजबूती से उठाएंगी।
यह राज्यसभा चुनाव छत्तीसगढ़ के लिए अनोखा रहा, क्योंकि पहली बार दोनों पार्टियों ने महिला को उम्मीदवार बनाया। राज्यसभा की पांच सीटों में से अब तीन पर महिला सांसद होंगी। फिलहाल, कांग्रेस की रंजीता रंजन का कार्यकाल मई में खत्म हो जाएगा। इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सदन में दो सदस्य होंगे, जबकि कांग्रेस के तीन सदस्य रहेंगे।
दोनों ही महिला नेताओं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने में जातिगत और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा गया। 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों नेताओं ने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया था। अब राज्यसभा भेजकर दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
फूलोदेवी नेताम बस्तर से आती हैं और कांग्रेस का बड़ा महिला चेहरा मानी जाती हैं। वह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए भेजी जा रही हैं और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रही हैं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अब उन्हें राज्यसभा भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG BIG NEWS : अंधेरे में घने जंगलों की होगी निगरानी, रात में अवैध कटाई और शिकार पर रखी जाएगी नजर, बस्तर में थर्मल ड्रोन तैनात
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG SET 2026 में बड़ा बदलाव! अब 11 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
Big breakingJuly 28, 2026छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Big breakingJuly 28, 2026BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर,भोरमदेव मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
