Breaking: छत्तीसगढ़ के हास्य कवि पद्मश्री डॉ.सुरेंद्र दुबे का निधन,प्रदेश में शोक की लहर……

रायपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के प्रसिद्ध हास्यकवि और व्यंग्यकार पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से एसीआई अस्पताल, रायपुर में भर्ती थे और आज दोपहर हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

8 जनवरी 1953 को दुर्ग जिले के बेमेतरा में जन्मे डॉ. दुबे, पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक थे, लेकिन पूरे देश में वे अपनी चुटीली हास्य कविताओं और व्यंग्य शैली के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अब तक 5 किताबें लिखीं, और देशभर के मंचों के साथ-साथ टीवी शोज़ में भी खूब सराहना पाई।

read more- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, अमित जोगी ने खोला मोर्चा…

वर्ष 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। इससे पहले 2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार भी मिला था। डॉ. दुबे के निधन से साहित्य, मंचीय कला और व्यंग्य विधा को गहरा आघात पहुँचा है।

उनके निधन की खबर से साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रशंसक, साथी कलाकार और साहित्य प्रेमी उन्हें याद कर रहे हैं।